फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुचलके पर छोड़ने के 48 घंटे बाद पुलिस ने सभासद को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। करीब दो दिन पूर्व नगर पालिका बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा के मुंह पर चूना पोतने वाले वार्ड नंबर 16 के सभासद विकास पांडेय लाला को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजने से पूर्व पुलिस ने आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण और कोविड जांच भी कराई। हालांकि घटना के दिन भी पुलिस ने आरोपी सभासद को मौके से गिरफ्तार किया था और फिर कुछ घंटों के बाद निजी मुचलके परछोड़ दिया था। पुन: शनिवार को उसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 के सभासद विकास पांडेय लाला ने ददरी मेला स्थित नपा के कैंप कार्यालय में बैठे अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा पर विकास कार्यों में धांधली करने और उनके वार्ड को मिली पुरस्कार राशि हड़पने और चूना घोटाला करने का आरोप लगाते भ्रष्टाचार पत्र देकर सम्मानित करने के उपरांत उनके चेहरे पर चूना पोत दिया था। मौके पर मौजूद मीना बाजार थानाध्यक्ष नंद कुमार तिवारी ने मौके से आरोपी सभासद को पकड़ लिया था। बाद में कोतवाली पुलिस ने ईओ की तहरीर पर मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था।
घटना के दिन गिरफ्तार आरोपी सभासद को निजी मुचलके पर जमानत की शर्तों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ा गया था, लेकिन आरोपी ने अगले ही दिन वाट्सएप ग्रुप प्रतिवादी को धमकी दी। इसके बाद पुन: गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालमुकुंद मिश्र,, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें