फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगहर गोलीकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव में मंगलवार की सुबह हत्या करने की नियत से असलहे से फायर करने एवं मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अभियुक्त पीयूष सिंह उर्फ प्रिंस सिंह पुत्र उमेश सिंह, रमेश सिंह पुत्र दूधनाथ सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र हरिहर सिंह को सिधागर घाट तिराहे एवं वीरेंद्र सिंह पुत्र राजबल्लभ सिंह, राजेश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह, आनन्द सिंह पुत्र गम्भीर सिंह निवासीगण नगहर को पकवाइनार चौराहे से गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। घायल के बेटे की तहरीर के अनुसार नगहर गांव में रमेश राजभर की पत्नी शारदा देवी की तेहरी सोमवार की शाम थी। जहां रास्ते में बाइक खड़ी थी। इस दौरान गाड़ी खड़ा करने को लेकर पीयूष सिंह एवं सुरेश के बीच कहासुनी हो गयी थी। उस समय मामले को शांत करा दिया था। मंगलवार की सुबह उसी बात को लेकर नगहर निवासी चंचल सिंह, हरीश सिंह, राजेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रिंस सिंह, अटल सिंह, धीरज सिंह, धनश्याम सिंह, गुड्डू सिंह, गोलू सिंह, राजन सिंह एक राय होकर मेरे दरवाजे पर आए और गाली गलौज देते हुए मेरे पिता सुरेश राजभर को मारने पीटने लगे। इसी बीच हरि सिंह ने तमंचा निकाल जान से मारने की नीयत से मेरे पिता पर फायर कर दिया जो उनके पैर व पेट में जा लगी। जबकि छांगुर राजभर , संगीता राजभर पत्नी राजेश राजभर, छोटू राजभर पुत्र सुरेश राजभर तथा सुरसती देवी पत्नी इंद्रासन घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने घायल के पुत्र की तहरीर पर 17 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें