फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किशोर की हत्या में शामिल सगे दोनों नाबालिग भाइयों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। लीलकर घटना में शामिल नाबालिग दोनों सगे भाइयों को शुक्रवार को सिकंदरपुर पुलिस ने पंपापुर (लीलकर) से पकड़ कर चालान कर दिया। पुलिस ने बाल अपचारियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू गांव के ईंट भट्ठे से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे प्रमोद गोंड को नाबालिग दो भाइयों ने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उधर, मृतक की मां बबीता की तहरीर पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। प्रमोद की मौत मामले में पुलिस ने जानबूझ कर हत्या और हत्या में सहयोग जैसी धाराओं को बढ़ा दिया है।

बेटे को मुखाग्नि देते फफक पड़े पिता : बृहस्पतिवार की शाम प्रमोद का शव जैसे ही घर पहुंचा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। किशोर की मां बबीता की चीख और छोटी बहन सोनम की चीत्कार से गांव के लोग भी गमगीन हो गए। बेबस पिता विनोद कभी दरवाजे पर पड़े पुत्र के शव को निहार रहे थे तो कभी अपनी किस्मत को कोस रहे थे।
विज्ञापन

देर शाम को प्रमोद का शव लीलकर श्मशान घाट ले जाया गया, जहां एक बार फिर पिता विनोद बेसुध हो गए। बार-बार यही कह रहे थे कि इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है, जब पिता को अपने बेटे को कंधा देना पड़े। बिलखते पिता ने अपने पुत्र की चिता को मुखाग्नि दी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पीएससी भी पूरे दिन मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें