फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर सुलहनामा कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी ओमवीर सिंह को पत्रक देकर पुलिस पर सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया। और जांच कर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने एसपी को पत्रक देकर आरोप लगाया कि 15 मार्च को घर पर बेटी अकेली थी, उसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस गया। बेटी से दुष्कर्म दिया। इसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने उनकी लड़की को कोतवाली परिसर में बुलाकर सुलहनामा पर हस्ताक्षर बनवा लिया।
अभियुक्त को बिना कोई कार्रवाई मुक्त कर दिया। इस बाबत कोतवाल विपीन सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर पीड़िता से बयान लिया गया। उसने महिला कांस्टेबल के सामने दुष्कर्म की घटना से इन्कार किया था। पीड़िता द्वारा अगर बयान में आरोप लगाया जाता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें