पीएम के कार्यकम के लिए सुरक्षा बैठक
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन काफी सतर्क है। शुक्रवार को सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान मनोज कुमार झा तथा एडीएम खेमपाल सिंह ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम का विरोध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सुरक्षा के लिए एडीजी सुरक्षा, आईजी जोन गोरखपुर के साथ कुल पांच एडीएम, 15 एसडीएम तथा छह तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि पुलिस कप्तान ने बताया कि मोदी के कार्यक्रम के लिए फुल प्रुफ प्लान बनाया गया है। चार पुलिस कप्तान, आठ अपर पुलिस कप्तान, 35 सीओ, 24 थानाध्यक्ष, 277 पुलिस उपनिरीक्षक, 11 महिला उपनिरीक्षक, 265 हेड कांस्टेबल, दो महिला हेड कांस्टेबल, 1533 आरक्षी, 57 महिला आरक्षी के साथ ही साढ़े छह कंपनी पीएसी लगाई गई है। इतना ही नहीं एसपीजी के साथ तीन कंपनी सीआरपीएफ के जवान भी रहेंगे।