फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा बोले- पंजाब में हुए षड्यंत्र के सूत्रधार हैं राहुल गांधी

Thu, 06 Jan 2022 07:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने  कहा कि पंजाब के फिरोजपुर जिले में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सरकार ने जिस तरह की हरकत की है, वह बेहद चिंताजनक है। 
विज्ञापन
बलिया में भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई घटना के बाद कांग्रेस नेताओं के बयान से भड़के भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर पलट वार किया है। बुधवार रात पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम की सुरक्षा में चूक की साजिश के सूत्रधार कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है तो पीएम के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है।

विज्ञापन


कहा कि देश के 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है। यदि हम तय कर लें तो किसी भी राज्य में राहुल गांधी को प्रवेश नहीं करने देंगे तो कांग्रेस के सारी ताकत लगा लेने पर भी वे वहां प्रवेश नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी से किसानों के बजाय कांग्रेस को घृणा है।

इंदिरा गांधी की हत्या उनकी गलत नीतियों के कारण हुई
पंजाब के फिरोजपुर जिले में पीएम के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सरकार ने जो हरकत की है, वह चिंताजनक है। इंदिरा गांधी की हत्या उनकी गलत नीतियों के कारण हुई थी। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में सेना भेज दी। जबकि राजीव गांधी की हत्या श्रीलंका के मामले में लिट्टे ने की थी। भाजपा इंदिरा और राजीव गांधी की शहादत का सम्मान करती है।

विज्ञापन

इसी के साथ उन्होंने यह भी जोड़ा कि पीएम के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक मामले पर कांग्रेस नेता बयान देकर आंदोलनकारियों को सही ठहरा रहे हैं तो क्या अब हम यह कहें कि राजीव गांधी व इंदिरा गांधी की नीतियां खराब थीं। उन्होंने कहा कि किसानों की मौत लाठीचार्ज व गोलीकांड में नहीं बीमारी की वजह से हुई है। 
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार का विरोध: भाजपा सांसद ने पर्सनल लॉ बोर्ड पर साधा निशाना

भाजपा सांसद ने  मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सूर्य नमस्कार का विरोध करने संबंधी बयान पर कहा कि बोर्ड का उलजुलूल बयान हास्यास्पद है। वह किसी दिन मुसलमानों को पाकिस्तान जाने की सलाह भी दे सकता है। उन्होंने कहा कि 1947 में देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। यदि यह हिंदुस्तान में रहते हैं तो इन्हें हिंदी, हिंदू व हिंदुस्तान का सम्मान करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें