फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे रोपे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले भर में पौधरोपण किया गया। शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों समेत अन्य स्थानों पर पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन

रेवती: गोपाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. साधना श्रीवास्तव ने पांच पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर डॉ काशीनाथ सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र वर्मा, डॉ श्याम बिहारी शर्मा, राजीव रंजन श्रीवास्तव, मौजूद रहे। एनसीसी कैडेट्स ने पीडी इंटर कॉलेज गायघाट में पौधे लगाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्णदेव मिश्र, मेजर धनंजय सिंह, अरुण पाठक, नमोनारायन तिवारी, समीर पांडेय मौजूद रहे।
बांसडीह: बांसडीह इंटर कॉलेज परिसर में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने पौधे लगाए। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि हमें पौधे लगाने के साथ उनकी रक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। कॉलेज के प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि पौधों को ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए। इस मौके पर डॉ हरेराम पांडेय, दीप्तमान सिंह, शिक्षकगण पंचानंद पांडेय, अजय कुमार गुप्ता, कैप्टन श्रीराम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र प्रसाद रहे।
विज्ञापन

हल्दी: विकास खंड बेलहरी अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब 40 हजार पौधे लगाए गए। ब्लॉक मुख्यालय, अस्पताल थाने के साथ ही विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। नोडल अधिकारी शशांक शेखर पांडेय ने बताया कि मनरेगा मजदूरों के द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में तीन दिनों से पौधे लगाये जा रहे हैं। हल्दी थाने में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय पौधे लगाए। सीएचसी सोनवानी के प्रांगण में अधीक्षक डा. मोकर्रम अहमद ने पौधे लगाए। पराशर ब्रह्मचर्याश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अजीत उपाध्याय, पवन पाठक, अरविंद पांडेय आदि रहे।
दुबहर: नेहरू युवा केंद्र व नमामि गंगे परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के नगवा गांव में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के सदस्यों ने पौधे लगाए। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि पौधे मानव जीवन का मूल आधार है। इस मौके पर अरविंद पाठक, अरविंद कनौजिया, महेश पाठक, राजूराम, राधेश्याम यादव, ऋतिक पाठक मौजूद रहे। गड़वार: जंगली बाबा इंटर कॉलेज में नवागत कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने आम का पौधा लगाकर किया।
सुखपुरा: सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा के प्रबंधक दिनेश चन्द सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह एवं लेफ्टिनेंट अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस मौके पर परिचारक अरुण कुमार सिंह, कन्हैया राम, एवं विनय कुमार रहे। भीमपुरा: वन महोत्सव के तहत थाना परिसर में 101 पौधरोपण प्रभारी निरीक्षक शिवमिलन की देखरेख में किया गया। नरही: नरही थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा, एसआई कुलदीप सिंह,कांस्टेबल अवनीश मिश्रा, माधवेश राय आदि रहे।
लालगंज: बहुआरा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने जय छपरा पुरवा के सामने बंधे पर पौधरोपण किया। इस अवसर बरमेश्वर सिंह, संजय तिवारी, विजय मिश्र, धमक्कड़ माली आदि मौजूद रहे।
बेल्थरारोड: डीएवी इंटर कॉलेज के परिसर में प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बनारसी यादव, सुमंत राय, मदन यादव, ब्रजभूषण सिंह, अनिल राजभर आदि रहे। न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के प्रांगण में प्रबंधक सतीश दुबे के नेतृत्व में 101 पौधे रोपे गए।
नगरा: नरहेजी महाविद्यालय नरही परिसर में तीन सौ पौधे लगाए गए। प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने पौधरोपण पर बल दिया। शाहबान ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन व समाजसेवी इश्तियाक अहमद ने पौध रोपण किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रिजवान अहमद, मो इमरान, समीम आदि उपस्थित रहे।
सांसद और विधायक ने किया पौधरोपण
बैरिया। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक सुरेंद्र सिंह पौधरोपण किया। सोनबरसा कोल्ड स्टोरेज के पास सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रुद्राक्ष, काजू व तुलसी के पौधे रोपे। वहीं खपडि़या बाबा आश्रम के निकट विधायक सुरेंद्र सिंह ने आम के पौधे लगाए गए। वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी अविनाश पांडेय, रेंजर केके तिवारी, वन दरोगा अमित कुमार, अनिल तिवारी, वन रक्षक पवन तिवारी आदि मौजूद थे। उधर, बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत विभाग द्वारा पोधरोपण किया गया। नारायणगढ़ इंटर कालेजे पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश तिवारी ने पौधरोपण किया।
-
कमिश्नर ने लगाए पौधे
चिलकहर। बछईपुर स्थित उद्यान केंद्र के परिसर में कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने डीएम श्रीहरिप्रताप शाही के साथ पीपल के अलावा फलदार पौधे लगाए। कमिश्नर पंत ने ग्राम प्रधान हरिंद्र यादव से विकास कार्यों व मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी ली। कमिश्नर ने बीडीओ चिलकहर अशोक कुमार से कहा कि गांवों में कच्चे निर्माण के बाद पक्के निर्माण होने हैं, लेकिन सीमेंटेड सड़कों को बनाने से परहेज करते हुए गांवों मे खडंजा कार्य ही कराना बेहतर होगा। ताकि भविष्य में मरम्मत भी हो सके। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, विपिन जैन, डीएफओ श्रद्धा यादव, एसडीएम रसड़ा मोती लाल यादव, उमाशंकर गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें