बलिया बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने पैन नंबर बदल कर अपना वेतन आहरण कर रहे 14 शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने इन शिक्षकों की सूची जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी थी। इस कार्रवाई से फर्जी शिक्षकों में हड़कंप है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने शनिवार को पैन नंबर बदल कर अपना वेतन आहरण कर रहे 14 शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने का आदेश दिया। जिन शिक्षकों के वेहन आहरण पर रोक है उनमें बैरिया ब्लॉक के अनिल कुमार यादव, चिलकहर की शकुंतला देवी, दुबहर की रेनू कुमारी, गड़वार की गीता रानी, हनुमानगंज के संजय कुमार यादव, मनियर ब्लॉक के जगन्नाथ राम, मुरली मुरली छपरा ब्लॉक के कुलदीप नारायण सिंह, नगरा के अखिलेश कुमार यादव, रसड़ा के जयप्रकाश राम और मनोज कुमार यादव, सीयर ब्लॉक के बिंदु देवी तथा योगानंद, सोहांव ब्लॉक के कौशल कुमार तथा राजीव कुमार सिंह शामिल हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इस कार्रवाई से फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।