फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना : काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महर्षि भृगु मंदिर को धार्मिक मान्यता के साथ आकर्षक व सुंदर बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। अब डीएम ने महर्षि भृगु कॉरिडोर की परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए पीडब्ल्यूडी और पर्यटन विभाग से प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए उन्होंने एक महीने का समय दिया है, जिससे उम्मीद जगने लगी है कि शायद अब यह धरातल पर उतर जाएगा।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ की तरह महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर बनाने की योजना है। इससे पर्यटन के मानचित्र पर भृगु कॉरिडोर को पहचान मिलेगी। इसके लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परियोजना को बेहतर स्वरूप देने के लिए अधिग्रहण, संरचना आदि बिंदु पर प्रस्ताव मांगा है।
इसमें धार्मिक गुरु और माननीय जनप्रतिनिधि का भी सुझाव लिया जाएगा। पूर्व में बने प्रस्ताव में मंदिर का सुंदरीकरण कराने के साथ ही परिसर में वेद अध्ययन शाला बनाने की योजना थी।
विज्ञापन

इसके अलावा लोगों ने खाली परिसर को विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने और कुछ हिस्सों में दुकान आदि बनाने, अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने के साथ ही बेटियों की शादियों के लिए एक अत्याधुनिक मंडप का प्रस्ताव था।
महर्षि भृगु के गंगा नदी के पार परसिया में स्थित मूल आश्रम को मंदिर से जोड़ने की बात थी। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए इसे नए तरीके से डिजाइन बनाई जाएगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें