फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सहतवार से शराब बिहार ले जाते संयुक्त टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहतवार रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से शराब की खेप बिहार ले जाते समय छपरा आरपीएफ व टास्क फोर्स ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी।
विज्ञापन

त्योहार में भीड़ का फायदा उठाकर शराब तस्कर ट्रेन के माध्यम से शराब की खेप बिहार पहुंचाने में लगे हैं। 04652 अमृतसर-जयनगर में रेलवे स्टेशन सहतवार-बकुलहा के मध्य कोच संख्या बी-7 में शौचालय के पास तीन बड़े ट्रॉली बैग और तीन पिट्ठू बैग रखे मिले। छपरा रेसुब व टास्क फोर्स ने चेकिंग की तो 166.92 लीटर बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत 143210 रुपये है। टीम ने कार्रवाई के लिए रेसुबल पोस्ट बलिया को सुपुर्द कर दिया। शराब को तस्कर बिहार में दोगुने मूल्य पर बेचते। आरपीएफ प्रभारी बलिया बीके सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने 04652 ट्रेन से 166.92 लीटर शराब पकड़ी है। हालांकि कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया। वहीं, दूसरी तरफ सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर जीआरपी ने अकबर व नूर मोहम्मद निवासी मुज्जफरपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 96 पाउच अंग्रेजी शराब पकड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें