फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अत्याधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम में रोड़ा बन रही है पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के 10 चौराहा पर अत्याधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम योजना 2 साल से अधूरी पड़ी है। लाइट सिस्टम के लिए कार्रवाई संस्था को तार बिछाने की योजना है। शहर के कदम चौराहा व जपलिनगंज क्षेत्रों में लाइन बिछाने का कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से पाइपलाइन मार्ग न बताने के कारण लाइन बिछाने का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसके कारण योजना मूर्त रूप नहीं ले पा रहा है।
शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना को मूर्त रूप देने की कवायद शुरू हो गई है लेकिन धरातल पर अभी उतर नहीं सका है। यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए शहर के प्रमुख 10 चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से 5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। प्रमुख 10 चौराहा को एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, बुलेट कैमरा, आदि भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों में कलेक्ट्रेट चौराहा, कुंवर चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व हनुमानगढ़ी मंदिर आदि प्रमुख चौराहों को अत्याधुनिक उपकरणों से सुंदर बनाए जाने की योजना है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एई इं. एसके सिंह ने बताया कि लाइट के लिए अंडर ग्राउंड केबल लगाने का कार्य हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें