फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 20 जुलाई तक अपलोड करें विद्यालय का डेटा, टीम का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को 20 जुलाई तक स्कूल की आधारभूत सूचनाएं व सुविधाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी। अपलोड की गई सूचनाओं के औचक भौतिक सत्यापन के लिए सह जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह यादव के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जो जिले के 75 वित्तविहीन स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। डीआईओएस ने चेतावनी दी है कि जो भी विद्यालय समय से सूचनाएं अपलोड नहीं करेंगे या भ्रामक जानकारी देंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र पात्रता सूची से बाहर कर दिया जाएगा और उनके प्रधानाचार्य के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा परिषद अधिनियम 1921 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें