फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: धक्का मारने के बाद खड्ड में पलटी पिकअप, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेवती की तरफ से संरक्षित मवेशियों को लादकर बैरिया की तरफ जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर चकिया बस स्टैंड के पास पटरी पर पति के साथ खड़ी 45 वर्षीय महिला को धक्का मारते हुए खड्ड में जा गिरी। धक्का लगने से महिला भी खड्ड में गिर गई। नाजुक स्थिति में स्थानीय लोग महिला को सीएचसी सोनबरसा ले गए, वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


चेताछपरा निवासी रेखा वर्मा (45) ने चकिया स्थित खेत में गाजर की खेती की है। सुबह पांच बजे रेखा वर्मा अपने पति शिवशंकर वर्मा के साथ साइकिल से चकिया खेत गई थी। चकिया में सड़क पार कर बाएं पटरी पर पति के साथ खड़ी थी। इसी बीच संरक्षित मवेशियों को लादकर रेवती की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप महिला को धक्का मारते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। रेखा वर्मा को गंभीर चोट आई । बाद में अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर थाने लाई। चकिया निवासी ग्राम प्रधान मनजी पासवान, सुधीर सिंह, भास्कर सिंह, राजेश सिंह, टेंगर सिंह आदि ने बताया कि रोज भोर में 10 से 12 पिकअप मवेशियों को लेकर बिहार की तरफ जाती हैं। इस बाबत एसएचओ राकेश सिंह ने कहा घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें