फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने तीन को कुचला दो की मौत

Tue, 10 Jan 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर स्थित मठ योगेन्द्र गिरि चट्टी के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया जहां से उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बलिया-बैरिया मार्ग एनएच-31 को चार घंटे तक जाम रखा। बाद में एसडीएम द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणों ने जाम हटाया। क्षेत्र के एनएच-31 पर स्थित मठ योगेन्द्र गिरि के चट्टी पर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोडरहा निवासी अजय कुमार यादव अपने भाभी सीमा यादव (33) और दो माह के भतीजे अमित यादव को बाइक से ट्रेन पकड़वाने के लिए सुरेमनपुर जा रहे थे।


अभी वह मठ योगेन्द्र गिरि चट्टी के पास पहुंचे थे कि इसी बीच मांझी से बैरिया की तरफ से तेज रफ़्तार आ रहे मुर्गा लदे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार सीमा और दो माह के उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक देवर अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बाइक चालक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया।
विज्ञापन



जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर मुआवजे के साथ ही ब्रेकर बनवाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि जब तक डीएम आकर मुआवजा नहीं  देते और ब्रेकर नहीं बनवाते तक तक जाम समाप्त नहीं होगा।


मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया द्वारा मुआवजे और ब्रेकर बनाने के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस बीच दोनों तरफ वाहनों का कतार लगा रहा। जिससे यात्री अपने गंतव्य पर जाने के लिए परेशान रहे। जाम समाप्त होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना स्थल पर तहसीलदार बैरिया, मिश्री लाल चौहान,  क्षेत्राधिकारी त्रयम्बक नाथ दुबे, बैरिया कोतवाल केके त्रिपाठी, कोतवाल  शशिमौलि पाण्डेय, एसओ दोकटी धर्मेन्द्र सिंह के साथ ही पर्याप्त पुलिस मौजूद रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें