फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उचक्कों ने महिलाओं को ठगा, नशीला पदार्थ छिड़क गहने लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। जिले के पूर पकड़ी गांव की रहने वाली दो महिलाओं को शुक्रवार को बेल्थरारोड बस स्टेशन के पास उचक्कों ने ठग लिया। गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन

प्रेमा सिंह और आशा सिंह पूर पकड़ी से मधुबन जा रही थीं। बेल्थरारोड बस स्टेशन पर दो युवक उनके पास आए और खुद को उनका मददगार बताते हुए डराने लगे कि स्टेशन के आसपास चोर-उचक्के घूम रहे हैं। उनके गहनों और पैसों को छीन सकते हैं।
युवकों की बातों में आकर महिलाओं ने पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका व एक मंगलसूत्र बैग में रख दिए। गहनों को बैग में रखने के बाद दोनों में से एक युवक अपनी जेब से बार-बार रुमाल निकाल कर महिलाओं के चेहरे के पास फटकारने लगा। रुमाल से निकली गंध से महिलाओं को चक्कर आने लगा। इसका फायदा उठाकर उचक्के गहने वाला बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए दोनों महिलाओं को इसकी सुध नहीं रही। जब चक्कर आना कम हुआ तो सामान्य अवस्था आने पर महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ। महिलाओं ने सीयर चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

उभाव थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें