फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहतवार-बांसडीहरोड मार्ग के मरम्मत को धरना जारी

विज्ञापन
सहतवार सड़क निर्माण के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे आनन्दप्रकाश पांडेय, मनीष सिंह व अन्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। वर्षों से जर्जर हो चुके सहतवार-छाता-बांसडीह रोड मार्ग का मरम्मत न होने से नाराज सहतवार एवं आसपास के युवाओं का आनंद प्रकाश पांडेय व मनीष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में सोमवार को देर सायं पहुंचे बांसडीह एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को ज्ञापन देने के बाद संतोषजनक जवाब न मिलने से नाराज युवाओं ने दूसरे दिन भी बद्री नाथ सिंह चौराहे पर धरना-प्रदर्शन जारी रखा। कहा कि सहतवार से बांसडीह मार्ग करीब नौ किलोमीटर है। केवल जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के असहयोग के कारण सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सहतवार एवं आसपास के क्षेत्रीय लोगों को मुख्यालय जाने के लिए छाता बांसडीह रोड होते हुए सुगम एवं सुविधा जनक मार्ग है, जो वर्षों से जर्जर है। इस मौके पर पुनीत पाठक, सुशांत, अभिनव सिंह, सौरभ पाठक, विश्वजीत सिंह, धनु सिंह, विकास कुमार, मयंक सिह, मनु कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें