फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट में 16 ई-रिक्शा जलकर राख

विज्ञापन
अमृतपाली रेलवे क्रासिंग के समीप एक हाते में खड़े 16 ई-रिक्शा जला। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर से सटे अमृतपाली गांव में सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट से लगी आग में 16 ई- रिक्शा जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले के छान-बीन जुटी रही।
विज्ञापन

अमृतपाली गांव के एक हाते में खड़े 16 ई-रिक्शा में आग लग गई। इस अगलगी में करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ई-रिक्शा संचालक अपने ई-रिक्शा को अमृतपाली स्थित मनोज चौरसिया के हाते में खड़ा करते थे। देर रात करीब साढ़े 10 बजे के आसपास शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते हाते में खड़े सभी 16 ई-रिक्शा जल गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले सभी ई-रिक्शा जल चुका था। इस दुर्घटना में कई ऐसे ई-रिक्शा भी शामिल है, जिसका बीमा फेल हो गया था। ऐसे में ई-रिक्शा संचालकों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें