फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र के लिए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 04 Sep 2017 11:00 PM IST
ballia
विज्ञापन
गोंडवाना समाज के धरने को संबोधित करते पूर्व मंत्री अंम्बिका चौधरी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
अखिल भारतीय गोंड महासभा तथा खरवार जनजाति कल्याण समिति के तत्वावधान में सोमवार को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


आंदोलन का समर्थन करते हुए नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि गोंड जाति को संविधान के तहत सुविधाएं मिलती हैं। इसे बदलने का अधिकारी किसी जिलाधिकारी के पास नहीं है। पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने भी गोंड खरवार के आंदोलन का समर्थन किया। पूर्व मंत्री तथा बसपा नेता अम्बिका चौधरी ने कहा कि देश को चार नामों से जाना जाता है लेकिन न तो देश बदला और न ही संस्कृति बदली तो गोंड का इतिहास व संस्कृति कैसी बदली जा सकती है।

लल्लन गोंड ने विभिन्न न्यायालयों का फैसला तथा समय-समय पर जारी शासनादेश का हवाला देते हुए गोंड, खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। खरवार जनजाति कल्याण समिति के सदस्यों ने कहा कि जब तक जाति प्रमाण पत्र जाति नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर हरिहर प्रसाद गोंड, हीरालाल गोंड, कृष्ण बिहारी गोंड, रघुनाथ गोंड, सुरेन्द्र, संजय, मृदंगी, सर्वजीत, शिवसागर, दिलीप कुमार खरवार, पुनीत पाठक, रमाशंकर, नरेन्द्र, राघवेन्द्र, सुरेश, शिवपूजन, ओमकार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें