फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 21 Dec 2017 10:22 PM IST
ballia
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे कलेक्ट्रेट कर्मचारी। - फोटो : ballia
विज्ञापन
प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वाधान में 13 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रर्दशन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। आंदोलन के चलते कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालय बंद रहे।
विज्ञापन


आयोजित सभा में कर्मचारियों ने कहा कि चयन वर्ष 2017-18 में पदोन्नति के माध्यम से भरी जाने वाली सभी रिक्तियों के बाबत शासनादेश जारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के 71, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 13 व प्रशसनिक अधिकारी के कुल 128 पद रिक्त हैं। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर मिनी या जनपद सचिवालय, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को तहसीलदार के 10 फीसदी पदों पर प्रोन्नति देने, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग को विशेष राजस्व सेवा घोषित कर कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित कर कम्प्यूटर सहायक वेतन बैंड टू एवं ग्रेड पे 2800 करने, कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन देने आदि की मांग की।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 22 जनवरी को लखनऊ स्थित जीपीओ पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कौशल कुमार उपाध्याय, संजय कुमार भारती, वंशरोपन पांडेय, अश्वनी कुमार तिवारी, भूपेंद्र नाथ तिवारी, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें