फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की तनी चादर, ठिठुरे लोग

Thu, 21 Dec 2017 10:19 PM IST
ballia
विज्ञापन
कोहरे में सुबह नौ बजे लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाता वाहन। - फोटो : ballia
विज्ञापन
लगातार गिर रहे तापमान से ठंड और कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया है। गलन से लोग ठिठुर रहे। वहीं नगर पालिका और अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर न तो अलावा जलाए गए और न ही गरीबों को कंबल आदि बांटे गए। उधर, फसलों के लिए मौसम को अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन


घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जबकि छोटे बच्चे कांपते हुए स्कूल गए। उधर, दूसरी ओर ठंड बढ़ने के बाद भी अभी तक जिला प्रशासन अथवा नगर पालिका और नगर पंचायत की तरफ से कहीं अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल की माने तो जल्द ही शहर के प्रमुख स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा की व्यवस्था कराई जाएगी, जहां अलाव भी जलवाया जाएगा। तहसील स्तर पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें