फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के विरोध्ा में प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज विकास खंड के बरवां ग्राम के कोटेदार के खिलाफ जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों  ने कलेक्ट्रेट पर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार ने महज 50-60 एपीएल कार्डधारकों को गेहूं बांटकर वितरण बंद कर दिया। इस मामले में शिकायत किए जाने पर एक जून को उपजिलाधिकारी बलिया द्वारा कोटेदार की दूकान निलंबित कर दी गई। लेकिन बचे हुए  खाद्यान्न को अटैच दूकानदार को नहीं सौंपा गया।

वहीं गांव में कोटे के राशन का वितरण किया जाता रहा। इसमें प्रशासन की लापरवाही  साफ झलक रही है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार चौहान, शत्रुघ्र   रवि यादव, लक्ष्मण सिंह, फूलेंद्र चौहान, जर्नादन प्रसाद, सुभाष सुरेश चौहान, इमरान आदि उपस्थित रहे। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज के नेता  अरविंद गोंडवाना ने भी आंदोलन का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें