फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 20 किलोमीटर तक 18 घंटे जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं (बलिया)। मौनी अमावस्या और महाकुंभ के मद्देनजर भरौली गोलंबर पर पुलिस ने सोमवार की रात 12 बजे से ट्रकों के परिचालन पर रोक लगा दी। इससे भरौली गोलम्बर से गाजीपुर जिले के कुंडेश्वर तक 20 किलोमीटर तक 18 घंटे तक जाम लगा रहा। भरौली गोलंबर से बलिया मार्ग पर बसंतपुर तक सुबह 9 बजे तक जाम लगा रहा। बक्सर गोलंबर से आरा रोड पर 20 किलोमीटर तक भारी वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

फेफना तिराहे से चितबड़ागांव मोड़ तक सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक जाम लगने के कारण छोटे वाहन एवं बाइक सवार बैरिया थम्हनपुरा सागरपाली मार्ग से लंबी दूरी तय कर आने-जाने के लिए विवश हुए।
17 मई 2023 को बक्सर भरौली को जोड़ने वाले नए पुल के चालू होने के बाद एनएच 31 पूरी तरह से जाम की चपेट में आ गया है। सोमवार से फेफना तिराहे से चितबड़ागांव मोड़ के आगे तक लगा जाम मंगलवार की सुबह समाप्त हुआ। यहां अक्सर जाम लग जा रहा है। भरौली गोलंबर पर सोमवार की रात से जाम लगना शुरू हुआ, जो गाजीपुर जिले के कुंडेश्वर तक 20 किलोमीटर तक पहुंच गया। 18 घंटे तक जाम लगा रहा। नरहीं पुलिस ने भरौली गोलंबर पर ही ट्रकों, ट्रेलर, टैंकर, कंटेनर के परिचालन पर रोक लगा दी है। इससे जाम ने गंभीर रूप ले लिया है। बक्सर जाने वाले यात्रियों को पैदल जाना पड़ रहा है। बक्सर से बलिया गाजीपुर चलने वाली बसें भी प्रभावित हो गई हैं। स्कूल बसें बच्चों को लेने नहीं पहुंच पाई। नरहीं थानाध्यक्ष सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि मौनी अमावस्या, महाकुंभ मेले के चलते रात 12 बजे से भारी वाहनों के परिचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

000
चौड़ीकरण के लिए हुआ सर्वे
नरहीं। एनएच 31 के चौड़ीकरण के सर्वे शुरू हो गया है। निर्माण खंड बलिया ने एनएच 31 चौड़ीकरण के लिए सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया। मंगलवार को सर्वे टीम ने भरौली गोलम्बर के अलावा सोवन्था नरहीं फेफना के आगे तक सर्वे किया। बता दें कि फेफना तिराहा से भरौली गोलंबर एवं गाजीपुर मार्ग पर आए दिन जाम लग रहा है।

000
गंगा घाट जाने में हुई परेशानी
नरहीं। मौनी अमावस्या पर बक्सर उजियार गंगा तट पर गंगा स्नान करने के लिए बिहार, बलिया, गाजीपुर से बस, ट्रैक्टर ट्राॅली, जीप, बोलेरो, स्कार्पियो, पिकअप, ऑटो रिक्शा से मंगलवार को लोगों के आने का क्रम दिन भर लगा रहा। जाम के कारण गंगा घाट जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें