फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी की समस्या हल नहीं होने पर उबले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर के 12 सदस्यों का एक प्रतिनिधित्व मंडल ने शनिवार को पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी को एक पत्रक सौंपा। इसमें नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह पटेल नगर व हकीमजी की गड़ही से जल निकासी की समस्या को अति शीघ्र हल कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी को 23 मार्च को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें प्रकाश की व्यवस्था को सुधारा गया है लेकिन शेष कार्य ज्यों के त्यों पड़े हैं। पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह ने कहा कि एक महीना बीत जाने के बाद भी जल निकासी की समस्या पर कोई कदम नहीं उठाया गया। बारिश शुरू हो जाने पर यह समस्या फिर रुक जाएगी। इस पर कोई कार्य नहीं हो सकता। इसके साथ साथ नगर पंचायत में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। अगर नगर पंचायत प्रशासन शीघ्रता से उक्त समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो हम अनशन एवं धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे और इसमें पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत की होगी। दयानंद तिवारी,अरुण कुमार श्रीवास्तव, मोतीचंद गुप्त, धीरेंद्र तिवारी, हरेंद्र पांडे, अमित सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें