फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे डीएम आवास

Sat, 17 Jan 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से रसोई गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वितरक के खिलाफ धांधली का आरोप लगाते हुए शनिवार को उपभोक्ताओं ने डीएम आवास के सामने खाली सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक और जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके बाद डीएम यशवंत राव को ज्ञापन सौंपा। जांचकर कार्रवाई की मांग की।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि विजय गैस एजेंसी के मिड्ढा गांव स्थित गोदाम से सात-आठ दिन से उन्हें लौटा दिया जा रहा है। गोदाम और एजेंसी पर यह नहीं बताया जा रहा कि सिलेंडर कब वितरित किया जाएगा।

जिगनी निवासी राहुल का कहना है कि लगातार सात दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं। केसरूआं निवासी बलभद्र राम और इंदरपुर निवासी रमाकांत ने भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की। सभी ने वितरक के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


 हनुमानगंज निवासी फुल मोहम्मद और सुखपुरा निवासी धनजी यादव ने बताया कि कड़ाके की ठंड में सात दिनों से गैस सिलेंडर के लिए आ रहे हैं। सिलेंडर नहीं मिलने पर मजबूरन उपभोक्ताओं को धरना-प्रदर्शन करना पड़ा।

इस मौके पर आलोक कुमार वर्मा, होसिला देवी, ओमप्रकाश, अभय प्रताप, रामअवध, पिकेश, कृष्णानंद, रणजीत कुमार, महेश  प्रसाद, सत्यराम, कमलेश कुमार पांडेय, विजय सिंह, उत्तम मिश्रा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, गुलाब, महमूद अंसारी समेत दर्जनाें उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


एजेंसी संचालक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि चार पांच िदनों से कंपनी से भरे गैस सिलेंडर लेकर गाड़ी नहीं आई है। इस कारण परेशानी आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें