फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों पर एसओ और लेखपाल को चेतावनी

Sat, 17 Jan 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी यशवंत राव और पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने शनिवार को सिकंदरपुर एवं खेजुरी थाने में आयोजित समाधान दिवस का जायजा लिया।
विज्ञापन


 इस दौरान जिलाधिकारी ने दोनों थानों पर पिछले समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की हकीकत जानी। शिकायतें लंबित होने पर संबंधित लेखपाल और थाना प्रभारी को चेतावनी दी। 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सबसे पहले खेजुरी थाना पहुंचे जहां थानाध्यक्ष से प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के बाबत जानकारी ली। वहीं लेखपालों की उपस्थिति की जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष बच्चा लाल को निर्देश दिया कि किस थाने पर किस दिन लेखपालों को उपस्थित रहना है उसका रोस्टर बनाएं। कहा कि लेखपाल अपने थाने से समन्वय स्थापित कर गांव की विवाद संबधी समस्याओं का निस्तारण आसानी से कर सकते हैं। इससे आमजनता को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों अधिकारी सिकंदरपुर थाने पहुंचे। यहां पर केवल दो आवेदन पत्र आए हुए थे। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण समय से कर दें।

इस दौरान शिकायत रजिस्टर की जांच की तथा लंबित शिकायत मिलने पर संबधित लेखपाल को चेतावनी देते हुए शीघ्र निस्तारण  करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसओ सारनाथ सिंह व नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें