मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान न्यू पीएचसी बछईपुर में मरीजों का उपचार करते प्रभारी चिकित्स
बलिया। बारिश के बीच उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेला के नोडल एसीएमओ डॉक्टर योगेन्द्र दास ने कहा कि कुल
1638 मरीजों का इलाज हुआ। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर के अलावा गले में खरास, पेट दर्द, फंगल इंफेक्शन, आई फ्लू के मरीज इलाज कराने पहुंचे।
एलौपैथ चिकित्सक की कमी से होम्योपैथी व आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज किया। जयप्रकाश नगर पीएचसी मुरली छपरा पर 63 मरीजों का इलाज किया। प्रभावती देवी सीएचसी जेपी नगर पर डॉ. पवन कुमार सिंह ने 29 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी। पीएचसी टोला शिवन राय, न्यू पीएचसी कर्ण छपरा, न्यू पीएचसी बहुआरा पर भी कहीं वार्डबॉय तो कहीं फार्मासिस्ट के नेतृत्व में मरीज़ों का इलाज हुआ।