फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गुलाबी ठंड के बीच ददरी मेले में लोग कर रहे खरीदारी

विज्ञापन
ददरी मेला के मीना बाजार में स्टील के बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं और युवतियां।संवाद
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले में भीड़ बढ़ती जा रही है। गुलाबी ठंड के बीच चार लाइन में लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ लगने लगी है। ऐसे में पूरे दिन खरीदारी से दुकानदार खुश हैं।
विज्ञापन

महर्षि भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेले में जिले के साथ ही दूसरे प्रांत और जनपदों से आई दुकानें सज गई हैं। कंबल, रजाई, चादर की दुकानें पंजाब चंडीगढ़, पंजाब आदि स्थानों से आई हुई हैं। क्राकरी, स्टील, फाइबर की दुकानें भी लगी है। बुलंदशहर से मेले में आई खजला की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। ठंड के चलते गर्म कपड़ों और शाॅल की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। मेले में प्रतापगढ़ के आंवले से बने सामान के साथ खादी ग्रामोद्योग की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। लोग झूला, मौत का कुआं का खूब आनंद उठा रहे हैँ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी। -
सजावट के सामान की खरीदारी

मेले में ऊनी वस्त्र, फर्नीचर, और सजावट के सामान की खरीदारी जोरों पर है। शादी-ब्याह के सीजन के कारण पलंग, डायनिंग टेबल, सोफा सेट और बर्तन सेट जैसी चीजों की भी मांग है। जलेबी, छोले-भटूरे और चाट जैसे व्यंजनों का लोग स्वाद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें