फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मार्ग के लिए उतरे सड़क पर 

Fri, 13 May 2016 11:49 PM IST
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जर्जर हो चुके कदमचौराहा-अमृतापाली मार्ग की मरम्मत के लिए सड़क जाम करते लोगों को समझाते कोतवाल प्रमेश सिंह। अमर उजाला
विज्ञापन
कदम चौराहा-अमृतपाली मार्ग के जर्जर होने के बाद भी उसका निर्माण कार्य नहीं कराए जाने से क्षुब्ध वार्ड के लोगों ने शुक्रवार को करीब दो घंटे तक जाम रखा। सूचना के बाद मौके   पर पहुंचे शहर कोतवाल प्रमेश सिंह तथा नपा के अवर अभियंता अपूर्व पांडेय के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। हालांकि जाम समाप्त कराने गए पुलिस कर्मियों के साथ जामकर्ताओं के साथ हल्की नोंक-झोंक हुई।
विज्ञापन


कदम चौराहा से होकर अमृतपाली जाने वाले मार्ग की हालत काफी बदतर हो गई है। इसके लिए कई बार वार्ड के लोगों ने सड़क जाम किया था। नगर पालिका के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर सड़क निर्माण कराने की मांग की गई थी। लेकिन नपा के उदासीनता के चलते सड़क के साइड में बहने वाला नाले का पानी सड़क पर होकर गुजर रहा था। जिससे नाराज मोहल्ले के लोगों ने अमृतपाली गांव के पास सड़क जाम कर दिया। 

सड़क जाम होने के बाद उस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी मार्ग से होकर गुजरने वाली होलीक्रास स्कूल की बसें जाम में फंस गई। जिसमें सवार बच्चे भूख से बिलबिलाते नजर आए। इसके साथ ही परिवार के साथ सफर कर रहे लोगों को भी जाम की वजह से काफी परेशानी हुई। सूचना के बाद जामस्थल पर पहुंच शहर कोतवाल प्रमेश सिंह तथा कई चौकी प्रभारियों ने जामकर्ताओं को समझाने बुझाने की कोशिश की। लेकिन उनके बात का कोई असर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


करीब एक आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे नपा के अवर अभियंता अपूर्व पांडेय के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। हालांकि इस दौरन उनकी लोगों से नोकझोंक भी हुई। नगर पालिका के सभासद अजीत वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण के प्रति नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से उदासीन है। ऐसे में सड़क की हालत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। अब तो नाली का पानी भी सड़क पर बह रहा है। कई         बार चेतावनी के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरु नहीं कराया गया। जिससे बाध्य होकर हम लोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।      इस मौके पर संजय कुमार,       रमेश कुमार, मोहन प्रसाद, दिनेश कुमार, दीनानाथ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें