फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया पीसीवी टीका व ‘विटामिन ए संपूरण’ का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। निमोनिया से बचाव के लिए बने न्यूमोकोकल कंज्यूगेट वैक्सीन (पीसीवी) के टीके के साथ ही ‘विटामिन ए संपूरण’ कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरी प्रताप शाही ने वृहस्पतिवार को अमृत पाली में किया। उन्होंने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान नौ माह से एक वर्ष तक के बच्चे को यह खुराक एक एमएल दी जाएगी। एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो चम्मच (दो एमएल) दी जाएगी। खुराक देने के लिए हर बच्चे के लिए अलग-अलग चम्मच रहेगा। ताकि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके। यह खुराक बुधवार और शनिवार को वीएचएसएनडी सत्र (ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) के दौरान दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली खुराक नौ माह के बाद जबकि दूसरे साल छह-छह माह पर दो-दो खुराक दी जाएगी। पांच वर्ष तक के बच्चे को कुल नौ खुराक दी जाएगी। अभियान में जिले के लगभग 4.07 लाख बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) में डेढ़ माह, साढ़े तीन माह और नौ माह के बच्चों को भी पीसीवी का टीका लगेगा। यह वैक्सीन बच्चों को निमोनिया के साथ ही कान के इन्फेक्शन, खून का इन्फेक्शन, दिमागी बुखार का इन्फेक्शन दूर कर उससे बचाव करेगी। इस अवसर पर सीडीओ विपिन कुमार जैन, सीएमओ जितेंद्र पाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डब्ल्यूएचओ से एसएमओ एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें