फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए शिव विहार कालोनी के लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
नगर से सटे परिखरा गांव स्थित शिव विहार कालोनी मुहल्ले में जलजमाव के खिलाफ बलिया-बांसडीह मार्ग को - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के परिखरा गांव स्थित शिव विहार कालोनी में जलभराव से नाराज लोगों ने परिखरा के सामने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। तहसीलदार के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

परिखरा ग्राम पंचायत के शिव विहार कालोनी में करीब 200 मकान बनाकर लोग रहते हैं। करीब दो माह से आए दिन बारिश होने से कालोनी में पानी भर गया है। मुहल्ले वासियों ने बताया कि पुलिस लाइन सहित विभिन्न सरकारी संस्थाओं के परिसर में जल भरा है। उसका भी पानी पंपिंग सेट लगाकर निकाला जा रहा है जिसका पानी कालोनी में पहुंच रहा है। जिससे कालोनी में एक से लेकर चार फीट तक पानी जलभराव हो गया है। कई लोग ट्यूब पर मचान बनाकर आ जा रहे हैं। पानी में बदबू भी आना शुरू हो गया है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण लोग आक्रोशित होकर बृहस्पतिवार को कालोनी के सामने बलिया-बांसडीह मार्ग को दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इस दौरान प्रशासन के विरुद्ध जमकर लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर पहुँचे तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने लोगों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वही जाम में फंसी एंबुलेंस को थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बड़ी मशक्कत के बाद दूसरे तरफ से निकाला। वहीं मुहल्लेवासी चंदन गुप्ता ने बताई कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होती तो मुहल्लेवासियों के साथ आत्मदाह करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें