फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटृटीदारों ने राष्ट्रीय महिला फुटबाल खिलाडी व उसकी मां को पीटा, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी राष्ट्रीय महिला फुटबाल खिलाडी और उसकी मां को पटृटीदारों ने बुधवार को पिटाई कर दी जिससे खिलाड़ी की मां गंभीर रुप से घायल हो गई। आसपास के लोगों मां-बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां मां की हालत नाजुक बनी हुई है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि इस मामले में पुलिस लीपापोती करने पर आमादा है।
विज्ञापन

बताया जाता है बसंतपुर गांव निवासी सेवानिवृत पुलिसकर्मी के परिजन फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका के पट्टीदार हैं। किसी बात को इन पट्टीदारों ने बुधवार को दीपिका 18 व उसकी मांग उषा देवी 45 को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें उषा गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उषा की हालत गंभीर बनी हुई है। दीपिका की मानें तो सेवानिवृत पुलिसकर्मी के परिजन दबंग हैं और इसके चलते गांव के अन्य लोग भी हस्तक्षेप करने नहीं पहुंचे। महिला खिलाडी ने बताया कि इस मामले में नरही पुलिस को तहरीर दी गई है। लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। घायल उषा देवी ने बताया कि पुलिस हम लोगों को थाने में एक घंटे तक बैठा कर रखी। सिर से खून टपक रहा था फिर भी रहम नहीं की। आरोप लगाया कि थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने कहा कि जो वह कह रहे हैं वही लिखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें