श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले जिले के पत्रकारों ने सिवान जिले में एक समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में सोमवार को विरोध मार्च निकाला। नगर भ्रमण के उपरांत विकास भवन पहुंचकर अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अलग-अलग राज्यों में 24 घंटे के अंदर पत्रकारों के साथ कई घटनाएं की हुईं। सिवान में पत्रकार की हत्या के बाद झारखंड के इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े पत्रकार इंद्रदेव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
देश भर में पिछले साल छह पत्रकारों की हत्या और 120 से अधिक घटनाएं हो चुकी है। मांग किया कि पत्रकारों के परिजनों को 50-50 मुआवजा तथा सरकारी नौकरी दिलाई जाए। हत्या की प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। पत्रकारों के सुरक्षा के लिए कें द्र सरकार सुरक्षा कानून बनाए।
दुर्घटना होने की दशा में पत्रकारों के आश्रितों को राहत दिलाई जाए। समाचार संकलन में बाधा डालने के मामले में केंद्र सरकार नया प्रभावी कानून बनाए। इस मौके पर अनूप हेमकर, अखिलेश सिन्हा, सुधीर ओझा, गिरीश तिवारी, दयाशंकर गुप्ता, श्यामप्रकाश शर्मा, रोशन जायसवाल, अरविंद गुप्ता, सुधीर तिवारी, धनंजय तिवारी, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, विक्की, राजेश ओझा, शशिकांत ओझा, करुणा सिंधु, अजय भारती, श्रवण पांडेय आदि मौजूद रहे।