फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गर्मी में बढ़े मरीज, 934 लोगाें की जांच कर दवा दी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रपुर में मरीजों का उपचार करते
विज्ञापन
बलिया। ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी व न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 934 मरीजों का इलाज हुआ। मेला के नोडल व एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने कहा कि गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि तापमान में इजाफा होने से सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। घर से जरूरी हो तभी निकले। पानी ज्यादा से पीने को जागरूक किया। मसालेदार भोजन से परहेज करे। इंदरपुर पीएचसी और न्यू पीएचसी पर बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 41 मरीजों का उपचार किया। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डा. राजेश यादव ने मरीजों का इलाज किया। दुबहर क्षेत्ण्की के ग्राम सभा शिवपुर दियर नई बस्ती में न्यू पीएचसी पर 36 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लेकर दवा ली। डॉक्टर आदित्य ने बताया कि इस समय गर्मी और लू के बढ़ने के कारण उल्टी, दस्त, पेट खराब के मरीज इलाज कराने ज्यादा पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें