फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वायरल फीवर और फंगल इंफेक्शन के पहुंचे मरीज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपूरा नंबर दो पर मरीजों का उपचार
विज्ञापन
बलिया। बारिश के बीच उमस भरी गर्मी से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें सर्दी, जुकाम के अलावा गले में खरास, पेट दर्द, तेज बुखार, फंगल इंफेक्शन, आई फ्लू के मरीज ज्यादा रहे। एलौपैथ चिकित्सक की कमी से होम्योपैथी व आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने मरीजों का इलाज किया। जिन स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड बॉय मौजूद रहे, वहां बिना इलाज के मरीज लौट गए। आरोग्य मेले के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि मेले में 3257 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें गंभीर हालत में 29 मरीजों को सीएचसी व जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे जन आरोग्य मेले में 36 मरीज इलाज किया। एलौपैथ डाॅक्टर की जगह होम्योपैथी चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया। होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर सीताराम प्रजापति ने मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
भीमपुरा नंबर दो पर डॉ. अजीत कुमार ने 35 मरीजों, इंद्रौली मलकौली स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह ने 22 मरीजों का तथा मालीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक डॉ. खालिद ने 26 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों में वायरल बुखार ,एलर्जी एवं मौसमी रोगों से जुड़े मरीज शामिल रहे। सभी रोगियों को दवा स्वास्थ्य केंद्र से ही उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें