फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण राहगीरों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। प्रशासन व पुलिस के उदासीन रवैया के चलते नगर के मुख्य सड़क की दोनों तरफ की पटरियों पर अतिक्रमण का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अतिक्रमण के चलते सुगम व स्वतंत्र यातायात दुरूह बन गया है। वहीं, आवागमन के समय खतरे की संभावना बनी रहती है। पटरियों से अतिक्रमण समाप्त कर जाम के झाम से निजात दिलाने की दिशा में प्रशासन संजीदा नहीं है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

रेलवे चौराहा से चरण सिंह त्रिमुहानी तक सड़क की पटरिया जाम से कराह रही हैं। कुछ गुमटी दुकानदार अपने दुकान के सामान को पटरियों तक फैला देते हैं। साथ ही ठेले खोमचे वाले पट रियों पर स्थाई रूप से काबिज रहते हैं। दोपहिया और चार पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। इस दौरान विपरीत दिशाओं से आने जाने वाले वाहनों को पास देते समय सड़क पर जाम लग जाता है। पटरियों से अतिक्रमण समाप्त करने के लिए नागरिकों में कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन हालात से वाकिफ होने के बावजूद प्रशासन उदासीन बना हुआ है। क्षेत्रीय नागरिकों ने अभियान चलाकर पटरियों से अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें