फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू की कटान से दियरांचल में दहशत, तीन मकान नदी में समाए

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव की भूमि को काटती सरयू नदी की लहरें।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। दियरांचल में सरयू नदी की वजह से लगातार कटान हो रही । गोपाल नगर टाड़ी में शुक्रवार की रात तीन लोगों के मकान नदी में समा गए। वहीं आधा दर्जन से अधिक मकान कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। लोग अपने बचे-खुचे मकानों को भी तेजी से उजाड़कर सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

गोपाल नगर टाड़ी में सरयू नदी में समाने वाले मकानों में भृगु यादव, दारा यादव और राजबली यादव के मकान शामिल हैं। वहीं वीरेंद्र यादव, मंजय यादव, धीरेंद्र यादव, लालू यादव, दिशा यादव, सुरेंद्र यादव और संजय यादव के मकान कटान के मुहाने पर हैं।
ग्रामीणों को आशंका है कि ये मकान भी कभी भी नदी में समा सकते हैं। कटान से वशिष्ठ नगर, गोपाल नगर सिवान, शिवाल मठिया, चाई छपरा, अधिसिझुआ, गुमानी के डेरा और बकुलहा भी प्रभावित हैं। करीब 200 एकड़ में खड़ी परवल की फसल कटकर सरयू में समा चुकी है। इसके साथ ही लगातार उपजाऊ कृषि भूमि भी नदी की धारा में विलीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें