भृगु क्षेत्र कांवड़िया संघ डिहवा की ओर से जगन्नाथपुरी में कावरियों ने बालू पर स्व. उमाशंकर सिंह
इंदरपुर। भृगु क्षेत्र कांवड़िया संघ डिहवा के बैनर तले जगन्नाथपुरी धाम पहुंचे कांवड़ियों ने रसड़ा के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह को अनोखे और भावपूर्ण तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की। कांवड़ियों ने सैंड आर्टिस्ट के माध्यम से समुद्र तट की बालू पर स्व. उमाशंकर सिंह की आकर्षक आकृति बनवाई। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष उमाशंकर सैनी के नेतृत्व में कांवड़ियों ने बालू पर बनाई गई आकृति पर पुष्प अर्पित कर स्व. उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वातावरण भावुक हो गया। कांवड़ियों ने कहा कि स्व. उमाशंकर सिंह ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान और स्नेह हमेशा बना रहेगा। उनकी स्मृति में किया गया यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम सभी के लिए भावुक क्षण रहा। इस मौके पर अजित गुप्ता, अमित गुप्ता, दिलीप, समरजीत, अशोक कुमार, राजू कुमार, सूर्या और मुकेश आदि मौजूद रहे।