बलिया। 9 सूत्री एजेंडा को लेकर 9 अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा के बलिया पहुंचने पर युवाओं ने बुधवार को गर्मजोशी से स्वागत किया। बलिया बलिदान दिवस पर जिला कारागार स्थित अमर शहीद राजकुमार बाघ की प्रतिमा में माल्यार्पण व शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद बांसडीह, क्योरा, सहतवार, छाता , शंकरपुर , रेवती समेत विभिन्न स्थानों में संवाद किया।
कहा कि कारपोरेट घरानों के लाखों करोड़ की कर्ज माफी और रियायतों से इनकी संपत्ति में कोविड आपदा में भी बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में काली अर्थव्यवस्था पर रोक लगाने के लिए कारपोरेट पूंजी का विनियमन व नियंत्रण किया जाए। छात्र नेता अमन कुमार सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में युवा पूर्वांचल यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने 20 सितंबर को शास्त्री घाट वाराणसी में आयोजित सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। आशीष सिंह, उमेश मिश्रा, मुन्ना साहनी, दीवान्श सिंह, संजय, सचिन कुमार गोंड, अनुराग आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने किया।