फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जमीन के अभिलेख में हेरफेर का आरोप, सब रजिस्ट्रार सहित 13 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी महन्थ यादव ने जमीन के अभिलेखों में कूटरचना कर गाटा संख्या में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर विजय यादव, आदित्य नाथ यादव, विद्ववती, अभिषेक यादव, छोटू यादव, रजनीश यादव, हरनीश यादव, मनीष यादव निवासी मिश्र मठिया व सब रजिस्ट्रार सुमेर रजिस्ट्री कार्यालय बलिया पर धोखधड़ी सहित अन्य मामले में 13 प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


महंथ यादव ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्वजों की ओर से वर्ष 1998 में कुल रकबा छह डि. रामाश्रय निवासी मिश्र के मठिया के पक्ष में कबाला किया गया था। आरोप है कि जमीन खरीदने के बाद रामाश्रय यादव ने दाखिल-खारिज के लिए कोई कार्रवाई नहीं कराई। रामाश्रय की मृत्यु के बाद उनके वारिसों ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों में कूटरचना कर गाटा संख्या 1954 में दर्ज जमीन के हिस्से में हेरफेर कर दिया। आरोप है कि करीब 23 वर्ष बाद अभिलेखों में तरमीम भी करा ली गई। महंथ यादव का आरोप है कि कथित कूटरचित अभिलेखों के आधार पर विपक्षी अब मौके पर जबरन कब्जे और बलवा-फसाद की स्थिति पैदा करने की तैयारी में हैं। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें