फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने लगाए दांव, घोड़ों ने दिखाई रफ्तार

Tue, 01 Nov 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
कुश्‍ती हुई
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा पर सोमवार को मुरारपट्टी में अंतर जनपदीय कुश्ती तो जयछपरा गांव के बघउत बाबा स्थान पर चेतक प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि रहे बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को मुरारपट्टी में कुश्ती का उद्घाटन मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने फीता काटकर  किया।

उसके बाद पहलवानों ने अपने-अपने जोड़ी के साथ ताकत और दांव-पेच लगाए। कुश्ती में पूर्व बलिया केशरी बिहारी यादव ने गाजीपुर के पूर्व गाजीपुर केशरी शिव वचन को पटखनी दी। हाल में बिहार केशरी को मात देने वाले दतहा बलिया निवासी पहलवान राजकुमार की दी हुई चुनौती को डीएलडब्लू से आये पहलवान भीम ने स्वीकार किया।  लेकिन राजकुमार ने तुरंत ही भीम को पटखनी दे दी।

कुश्ती में गढ़ बनारस से आये पहलवान सुमित सरोज, जावेद ने क्रमश: बलिया के पहलवान सुरजीत छोटे लाल  और आकाश से कुश्ती लड़ी। जिसमें दो मुकाबला बराबर पर छूटा। वहीं अगले मुकाबले में छोटे लाल ने जावेद को पटकनी दे दी। गाजीपुर के पहलवान वीरेंद्र ने छोटेलाल से कुश्ती लड़ी लेकिन कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती में निर्णायक की भूमिका में टेंगरही के पूर्व प्रधान अभय शंकर सिंह रहे।
विज्ञापन


जबकि  पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश अंचल ने किया। उधर बघउत बाबा  के स्थान पर चेतक प्रतियोगिता में दूर दूर के घोड़ों ने भाग लिया। जिसमें  घोडरहा निवासी रामबली सिंह के घोड़े ने प्रथम स्थान हासिल कर साइकल जीती। लच्छुटोला निवासी स्वामीनाथ यादव का घोड़ा दूसरे और बाजितपुर  के कमला यादव का घोड़े को तीसरा स्थान मिला। दूसरे व तीसरे रहने वालों को मुख्य अतिथि रहे विधायक जय प्रकाश अंचल के द्वारा शील्ड देकर पुरस्कृत  किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें