फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति के खिलाफ छात्रनेताओं ने की पदयात्रा, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
जननायक चंद्रशेखर विश्व विद्यालय के कुलपति के खिलाफ राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को द? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रायोगिक परीक्षा में 75 फीसदी अंक की अनिवार्यता के विरोध में छात्रों ने मंगलवार को टीडी कालेज से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा की। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इस नियम को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

टीडी कॉलेज छात्र संघ के महामंत्री अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार को पदयात्रा की। टीडी कॉलेज से नारेबाजी करते छात्र कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान वे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ नारा लगा रहे थे। जिले के 129 महाविद्यालयों की समस्याएं बढ़ा दी गई हैं। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी प्रायोगिक परीक्षाओं में 75 अंक को अनिवार्य कर दिया है जो छात्र विरोधी फरमान है। कहा कि हमारे भविष्य के साथ-साथ रोजगार के रास्ते में भी कांटे बिछाए जा रहे हैं। इस नियम के चलते हम अपनी प्रतिभा को निखार पाने में असमर्थ हैं, जो कि स्नातक छात्र छात्राओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रनेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति के गलत फरमान का विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर राघवेंद्र गोलू, अंकित मिश्रा, मंजूर आलम, दीपू गुप्ता, अभिषेक, अनिल, ऋतुराज, सौरभ, अभिनव मोहन, सम्राट, विशाल सिंह, सौरव, रानू पाठक, यूपी सिंह, धीरज, निर्मल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें