फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब खतौनी से भी होगी धान की खरीद, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
सूना पड़ा निछुआडीह स्थित धान क्रय केंद्र। संवाद
विज्ञापन
बलिया। धान बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन और जमीन के सत्यापन में आ रही तकनीकी दिक्कतों से जूझ रहे किसानों को शासन ने बड़ी राहत दी है। अब किसान खतौनी और खसरा के आधार पर भी धान बेच सकेंगे।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी खसरा-खतौनी नंबर और आधार कार्ड की जांच कर धान की खरीद करेंगे। इसके लिए सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस व्यवस्था से उन किसानों को राहत मिलेगी, जिनका फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर गाटा नंबर दर्ज नहीं होने या अन्य तकनीकी कारणों से सत्यापन नहीं हो पा रहा था।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सरकारी धान खरीद के लिए किसानों के पंजीयन और जमीन के सत्यापन में परेशानी आ रही थी। फार्मर रजिस्ट्री में गाटा नंबर पूरा दर्ज नहीं होने के कारण पोर्टल पर जमीन का विवरण प्रदर्शित नहीं हो रहा था। कहीं ऑनलाइन सत्यापन के दौरान ‘’अनएबल टू सर्वे’’ का संदेश दिखाई दे रहा था तो कहीं धान की जगह दूसरी फसल दर्ज मिल रही थी। कई किसानों के नाम में अंतर होने से भी सत्यापन अटक गया था। इसके चलते किसानों का पंजीयन प्रभावित हो रहा था। समस्या को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने शासन को पत्राचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें