फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी सांप्रदायकित, अखिलेश प्रासंगिक नहीं : राधामोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवैसी सांप्रदायिक, अखिलेश प्रासंगिक नहीं : राधामोहन
विज्ञापन

-- भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना
-- बोले, ओवैसी के कृत्यों से देश में ध्रुवीकरण पकड़ेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्थरारोड (बलिया)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को सांप्रदायिक नेता करार दिया। कहा कि मुसलमानों को एकजुट करने की उनकी कोशिश से बाकी आबादी में ध्रुवीकरण बढ़ेगा। राधामोहन सिंह देवरिया से गाजीपुर जाते समय श्री सिंह बुधवार को तुर्तीपार चौराहे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि अखिलेश को अब कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की सरकार को झेल चुके हैं। यूपी की चुनावी राजनीति में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के दाखिल होने के संबंध में कहा कि इस पार्टी के नेता ओवैसी सांप्रदायिक हैं। ओवैसी 19 फीसदी आबादी को एकजुट करना चाहते हैं। ओवैसी के इन प्रयासों से शेष आबादी में भी एकजुटता का माहौल बनेगा। साथ ही ध्रुवीकरण शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व तुर्तीपार चौराहे पर नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें