फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। क्षेत्र के गंगापुर स्थित हनुमान मंदिर के पास मनियर-बांसडीह मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला शिक्षामित्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शिक्षामित्र निर्मला देवी (38) पत्नी शिवपाल वर्मा निवासी गौरी शाहपुर थाना मनियर अपने मायके पिलूई से पति के साथ बाइक से बलिया दवा कराने के लिए जा रही थीं। ज्यों ही गंगापुर स्थित हनुमान मंदिर के करीब पहुंची ट्रैक्टर की चपेट में आने से असंतुलित होकर बाइक से नीचे गिर गईं। ट्रैक्टर-ट्राली का पिछला चक्का महिला के सिर पर चढ़ गया। इसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पति शिवपाल वर्मा बाल-बाल बच गए। निर्मला देवी और उनके पति शिवपाल वर्मा दोनों शिक्षामित्र पद पर गौरी शाहपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। महिला का एक पुत्र आदित्य (14) और दो पुत्री खुशी (15) तथा अनामिका (10) हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें