फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन लिफ्ट में सिर्फ दो का 80 फीसदी काम पूरा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट निर्माणकार्य अधर में होनेे के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो यात्री चलने में अक्षम हैं, उन्हें प्लेटफाॅर्म नंबर-एक से दो तीन व चार पर आने जाने में तकलीफ हो रही है। रेलवे अधिकारी मार्च में लिफ्ट का निर्माण काम पूरा होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर तीन लिफ्ट में सिर्फ दो का 80 फीसदी काम पूरा हुआ है। महाकुंभ के आयोजन से ही निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर बंद होने व लिफ्ट अभी शुरू न होने से प्लेटफार्म बदलने के लिए फुटब्रिज की सीढ़ियां चढ़ने में बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों का दम फूल रहा है। महिलाओं व मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत सामान ले जाने में होती है। डाउन की अधिकतर ट्रेनें प्लेटफॉर्म संख्या दो तीन से रवाना होती है। बलिया स्टेशन से जाने वाली ट्रेनें दो तीन व चार से रवाना होती हैं। मेन गेट से आने वाले यात्रियों को सीढ़ी चढ़कर या ट्रैक पार कर ट्रेन पकड़ने जाते हैं।
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा हैं। स्टेशन पर एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये से प्लेटफाॅर्म संख्या एक, दो, तीन व चार पर तीन लिफ्ट बनाए जा रहे हैं। प्लेटफाॅर्म संख्या एक व चार पर निर्माण चल रहा है, लेकिन, दो पर अभी कार्य अधर में है। एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर आने जाने के लिए यात्रियों को सीढि़यों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस समय स्वचालित सीढ़ी भी बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व महिलाओं को हो रही है। बीमार व दिव्यांग यात्रियों को दूसरे का सहारा लेकर आना जाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें किसी अन्य व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता है। रेलवे स्टेशन ट्रेन का इंतजार कर रहे जयहिंद ने बताया कि स्टेशन पर ओवरब्रिज नहीं होने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



प्लेटफार्म संख्या एक व चार पर लिफ्ट का कार्य चल रहा है। दो पर फाउंडेशन का कार्य चल रहा है। जल्द ही लिफ्ट का कार्य पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों ओवर ब्रिज की सीढि़यां नहीं चढ़नी पड़ेगी। सुनील सिंह, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें