फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह की शंका में सात महिलाओं व एक पुरुष को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
गंगहरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह के घर में किसी पुरुष सदस्य को न देख कर सभी दोपहर में घर में घुस गए। घर में सो रहे नवजात बच्चे की बधाई के लिए सभी रुपये मांगने लगे। बच्चे की मां से जोर जबरदस्ती कर अधिक पैसे की मांग करने लगे। परिजनों ने इन लोगों पर नवजात बच्चे को लेकर फरार होने का आरोप लगाया। बच्चे की मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और गांव के बाहर गिरोह को पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों को कस्टडी में ले लिया। जितेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नेग मांगने वाले लोग है, बच्चा चोरी की बात अफवाह है। सभी आरोपियों को चालान कर दिया गया है। संवाद