बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को सरकारी देसी शराब की दुकान खोली गई। शराब की दुकान खुलने पर बुधवार को महिलाओं सहित पुरुष इकट्ठा होकर शराब की दुकान को बंद करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। दुकान संचालक ने हंगामा होते देख दुकान बंद कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस दुकान को यहां से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि वह दुकान हटाने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दुकान सरकारी है और उसका लाइसेंस जारी है। एक व्यक्ति को थाने लाया गया था। दुकान के कागज देखने के बाद उसे छोड़ दिया गया।