दी सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी यशवंत राव को सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान बजट में निर्गत न करने पर उप्र सरकार के विरुद्ध कार्य से विरत रहकर आवाज बुलंद की।
दी सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक की।बैठक को संबोधित करते हुए बार के अध्यक्ष अशोक कुमार ओझा ने कहा कि उप्र सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में जो अधिवक्ताओं के विकास के लिए घोषणाएं की गई थी। वह वर्तमान बजट में अधिवक्ताओं के हित में कुछ नहीं दिखी। जिससे अधिवक्तागण में आक्रोश व्याप्त है।
कहा कि प्रदेश के सभी अधिवक्ता 20 व 27 को कार्य से विरत रहकर सरकार की दमनकारी नितियों के विरूद्ध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही तीन मार्च को भी कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अजय पांडेय, कृपा शंकर पांडेय, ब्रजेश, यशवंत मौर्य, प्रभाशंकर आदि मौजूद रहे।