फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सपने को पूरा करें युवा

Fri, 27 Feb 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा चंद्रशेखर आजाद की 84वीं शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर के चंद्रशेखर आजाद पार्क जापलिनगंज नया चौक में प्रतिमा पर सेनानियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन


सेनानी कल्याण परिषद की मंत्री एवं उत्तारिधकारी संगठन के संरक्षक राधिका मिश्रा ने कहा कि देश के युवाओं की यह जिम्मेदारी है कि शहीदों के सपनों को साकार करें। आज ही के दिन 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रीपब्लिक आर्मी के संस्थापक साडर्स बध के नायक आजाद ने ब्रिटानी फौज को चकमा देकर खुद को गोली मार लिया। 24 वर्ष का युवा सेनानी आजाद था और आजाद ही रहा।

इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के नगर अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी, महामंत्री शिवमंदिर शर्मा के नेतृत्व में पूरे पार्क की सफाई का कार्यक्रम किया। इस श्रद्धांजलि सभा शिव कुमार कौशिकेय, योगेंद्र प्रसाद गुप्त, अनूप चौबे, डा. मुकदेव पाठक, विजय शंकर चौबे, अजय तिवारी, विनोद तिवारी, रामनाथ सिंह, ओमप्रकाश खरवार, शुभांशु शेखर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें