कार्तिक पूर्णिमा स्नान व ददरी मेला पर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को मेला विशेष गाड़ियों एवं ट्रेनों का संचालन किया है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मांझी गौतमस्थान- बकुलहा ,बलिया (ददरी मेला) तथा तुर्तीपार लार रोड-बेल्थरा रोड में कार्तिक पूर्णिमा मेला लगने के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा एवं मेले में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 26 एवं 27 नवंबर को कार्तिक पूजा अनारक्षित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। 05105 छपरा-बलिया कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी रविवार को छपरा से रात 10:15 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए बलिया स्टेशन पर रात 11:50 बजे पहुंचेगी। 05106 बलिया-छपरा कार्तिक पूर्णिमा पूजा स्पेशल सोमवार को बलिया से 03:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 05:15 बजे छपरा पहुंचेगी। 05107 बलिया-मऊ कार्तिक पूर्णिमा पूजा स्पेशल रविवार को बलिया से रात 11 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए भोर में 12. 30 बजे मऊ पहुँचेगी। 05108 मऊ -बलिया कार्तिक पूर्णिमा पूजा स्पेशल सोमवार को मऊ से 02:30 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 04:00 बजे बलिया पहुंचेगी। 05111 औड़िहार-मऊ-भटनी कार्तिक पूर्णिमा अनारक्षित पूजा स्पेशल गाड़ी दिनांक रविवार को औड़िहार स्टेशन से रात 10 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव लेते हुए रात 11 बजे मऊ पहुँचेगी तथा मऊ से 11:35 बजे छूटकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए भोर में 01:45 बजे भटनी पहुंचेगी। 05112 भटनी- मऊ -बलिया कार्तिक पूर्णिमा स्पेशल सोमवार को भटनी से 03:45 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव लेते हुए 05:15 बजे मऊ पहुंचेगी तदुपरांत मऊ से 05:45 बजे छूटकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 07:45 बजे बलिया पहुंचेगी। 05109 बलिया- मऊ कार्तिक पूर्णिमा स्पेशल सोमवार को बलिया से 11:00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए 1:00 बजे मऊ पहुंचेगी। 05110 मऊ-बलिया कार्तिक पूर्णिमा स्पेशल सोमवार को मऊ से दोपहर दो बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव लेते हुए शाम चार बजे बलिया पहुंचेगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट ठहराव
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को बलिया से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 13105,15111,15112, 15232,13106,15054 तथा 15084 को मांझी स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव दिया गया है। 15232 बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस एवं 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस करीमद्दीनपुर, यूसूफपुर तथा चितबड़ागांव स्टेशन पर दो मिनट के लिये अस्थाई ठहराव दिया गया है।